Kothi | कोठी – एक 10 फिट लंबा अजगर (Python) दिखने के बाद लोगों के बीच हडकम्प मच गया। दरअसल सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्घंटनाथ मंदिर के पास करवंद नदी के पास झाड़ियों में 10 फिट लंबा अजगर देखा गया था जिसके बाद वन विभाग को दिन में ही सूचना दी गई लेकिन कई देर तक वन विभाग अमला मौके पर नहीं पहुंचा और शाम होते होते अंधेरा हो गया। हालांकि वन विभाग अमले की कोई खबर नहीं मिलने पर ग्राम के ही एक युवक ने कुछ लोगों की मदद् से अजगर को पकड़कर एक बोरी में भर दिया।
युवक ने अजगर को पकड़ा, मौके पर नहीं पहुंचा वन विभाग अमला

