पावर प्लांट की ब्लास्टिंग से ग्रामीण हो रहे प्रभावित

Seoni – झाबुआ पावर प्लांट के निकट बिनेकी ग्राम में सुबह लगभग 8 बजे ब्लास्टिंग की गई जिसे ग्रामीणों के बीच अफरा तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों के मुताबिक ब्लास्टिंग के कारण मकान की दीवार में दरार तक आ गई है जबकि कई पत्थर हवा में उड़ आसपास के क्षेत्र में गिरे। हालांकि झाबुआ पावर प्लांट आसपास के गांव के रहवासियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। वहीं इस मामले में पावर प्लांट जीएम घनश्याम राय का कहना है कि ब्लास्टिंग की गई है वह प्लानिग के तहत है। रेलवे ट्रेक को कम्पलीट करना है और यह ब्लास्टिंग एक प्लानिक का हिस्सा है। बताया गया कि 2019 मार्च तक कार्य के लिए परमिशन मिली है।

Back To Top