20 चरणों में होगी अलीराजपुर की मतगणना, जोबट के लिए 24 चरण निर्धारित

Alirajpur – अलीराजपुर। 11 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना होनी है जिसके पहले अधिकारियों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शासकीय महाविद्यालय में प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम बनाया गया है, और यही पर मतगणना होगी। बता दें कि अलीराजपुर विधानसभा की मतगणना कुल 20 चरणों में होगी जबकि जोबट विधानसभा के लिए 24 चरण निर्धारित किये गए है।

Back To Top