धार की 6 सीट पर कांग्रेस और 1 सीट पर भाजपा विजयी

Dhar – धार जिले की सातो विधानसभा सीटो पर चुनाव के परिणाम चौकाने वाले सामने आए। जिले की सातों विधानसभा चुनाव के नतीजे में 6 सीट पर Congress जबकि धार की एक मात्र सीट पर भजपा ने कब्ज जमाया है। आपको बता दें कि शाम होते होते 6 सीटों पर Congress ने कब्जा जमा लिया था वहीं धार विधानसभा सीट पर भाजपा की नीना वर्मा और Congress की प्रभा गौतम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन आखिरकर धार जिले से एक सीट भाजपा के कब्जे में आई। बदनावर से Congress के प्रत्याशी राजवर्धनसिह दत्तीगांव और सरदारपुर के प्रताप ग्रेवाल ने जीत का पुरा श्रैय कार्यकर्ताओ को दिया और साथ ही उन्होंने Congress की घोषणा पत्र की गई घोषणाओ को पुरा करने के साथ-साथ किसानो का 10 दिन मेंकर्जा माफ करने की बात कही।

VIDEO

Back To Top