ना मदन कौशिक जी के बाप की संस्था है ना मेरे बाप की संस्था: यतीश्वरानंद

Haridwar Gramin MLA Yatishwaranand

हरिद्वार। विश्वप्रसिद्ध गुरुकुल महाविद्यालय में वर्चस्व को लेकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के बीच खींचतान अब पूरी तरह से जुबानी जंग बन चुकी है। पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद गुरुकुल महाविद्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं, वहीं  मदन कौशिक गुट के लोग भी पीछे हटने को तैयार नही हैं। जिला प्रशासन ने स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए गुरुकुल परिसर में पीएसी तैनात कर दी है। VIDEO

दरअसल गुरुकुल महाविद्यालय में अंतरंग सभा ने विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को अंतरंग सभा के मंत्री परिषद हटाते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था जबकि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को अंतरंग सभा का सदस्य बना दिया था जिसके बाद से विवाद गहरा गया और फिर विधायक यतीश्वरानंद ने हाईकार्ट की शरण ली थी। धरने पर बैठे विधायक यतीश्वरानंद ने कहा है कि गुरुकुल संस्था किसी के बाप की नही है, वहीं अंतरंग सभा मे मदन कौशिक गुट के पदाधिकारियों का कहना है कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को संस्था में लाने से संस्था प्रगति करेगी।