भिण्ड में मंत्री गोविंद सिंह ने किया ध्वजारोहण, भोपाल में एसपी हुए सम्मानित

Minister Govind Singh

भिण्ड – सामान्य प्रशासन एवं सहकारिता मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया जिसके बाद मंत्री ने परेड की ली सलामी। वहीं इस दौरान मंच पर जिला कलेक्टर छोटे सिंह एवं एसपी रुडोल्फ अल्वारेस मौजूद रहे। बता दें कि मंत्री गोविन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के जनता के लिए संदेश का वाचन भी किया। VIDEO

वहीं दूसरी ओर विगत दिन भिण्ड एसपी भिण्ड रुडोल्फ अल्वारेस को भोपाल में इलेक्ट्रोल प्रैक्टिस अवार्ड से नवाजा गया। बता दें कि विधानसभा चुनाव में कुशल ओर हिंसा रहित, उत्कृष्ट चुनाव कराने को लेकर यह सम्मान राज्यपाल द्वारा दिया गया है।