Student Burn

बड़ी खबर – गरम तेल से झुलसे 8 स्कूली बच्चे, गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान घटना

सिवनी। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान गर्म तेल की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल हुए है। जिले के बंडोल थाना अंतर्गत ग्राम झुरतरा स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वितरित किए जाने वाले मध्यान भोजन की तैयारी चल रही थी तभी इस स्कूल में पदस्थ शिक्षक कृष्णकांत बनेरिया की स्विफ्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर मध्यान भोजन कक्ष में जा घुसी जहां पर रखे गर्म तेल में लगभग 8 बच्चे चपेट में आ जाने से गंभीर घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद घायलों को जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है जहां पर उनके प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है। VIDEO

Back To Top