रेलवे पटरी में दिखा गैप, कुछ देर बाद गुजरनी थी ट्रेन

Train Accident

बुरहानपुर – जिले में ट्रेन का बड़ा हादसा होने से टला। दरअसल रेल की पटरी में एक बड़ा गैप गैप रेल कर्मचारियों ने देखा जहां से कुछ ही देर में गुजरने वाली पठानकोट एक्सप्रेस को आनन फानन में रोका गया। बता दें कि मामला बुरहानपुर जिले के नेपानगर से 8 की मि दूर वनग्राम मांडवा और सागफाटा के बीच का है जहां हरिप्रसाद और राम प्रसाद नामक रेलकर्मियों की नजर रेलपटरी के गैप पर पड़ी। बता दें कि यह ट्रेन खंडवा की ओर जा रही थी। हालांकि ट्रेन की पटरी पर बने गैप को पट्टा लगाकर भरा गया जिसके बाद ट्रेन को धीमी गती में मौके से रवाना किया गया। VIDEO