काटकर फेंक देंगे यदि बिजली कनेक्शन काटा, दमोह में युवति को दी धमकी

Damoh MPEB

दमोह। एक महिला अधिकारी को जान से मारने की धमकी देते हुए बिजली कनेक्शन काटने पर महिला अधिकारी केा काटकर फेकने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल मामला दमोह जिले के नेमिनागर वार्ड का है जहां शांतिदेवी चौरसिया नामक महिला के घर पहुंची एपीईबी की महिला अधिकारी कृति जैन को संजय चौरसिया नामक व्यक्ति ने काटकर फेकने की धमकी दी। बता दें कि लगभग 24 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया वसूलने के लिए एमपीईबी की टीम पहुंची थी और इस दौरान जब महिला अधिकारी ने बिल नहीं भरने पर बिजली कनेक्शन काटने की बता कही तो संजय चौरसिया ने महिला अधिकारी को ही काट डालने की बात कहकर धमका दिया। VIDEO

हालांकि धमकी मिलने के बाद महिला अधिकारी ने सिटी कोतवाली पहुंचकर संजय चौरसिया के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है।