दमोह। दमोह में एक महिला जिला पंचायत सदस्य के अपहरण का मामला सामने आया है। बता दें कि बीते दिन जिला पंचायत उपाध्यक्ष के चुनाव में दो सदस्यों की अनुपस्थिति से उपजा संदेह अपहरण तक पहुंच गया। जिला पंचायत क्षेत्र पांच से निर्वाचित सदस्य चंद्रवती अठया के पति प्रभुदास अठया ने सोमवार रात एक बजे पथरिया पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई तथा जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह व संतोष अठया पर अपहरण का आरोप लगाया। बताया गया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के चुनाव में वोट डाले जाने थे लेकिन उनकी पत्नी लापता हो चुकी हैं। VIDEO
दमोह महिला जिपं सदस्य का अपहरण, चुनाव के लिए होनी थी वोटिंग

