वाहनों से हटाई राजनीतिक चिन्ह की प्लेट, भिंड आरटीओ की कार्रवाई

Bhind RTO

भिंड। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों पर लगे राजनीतिक चिन्ह तथा सयरन को हटवाने की कार्रवाई भिंड में परिवहन विभाग अधिकारी अर्चना परिहार के निर्देशन में की गई। वहीं दूसरी ओर वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। भिंड आरटीओ, अर्चना परिहार ने बताया कि लगभग 40 वाहनों को चेक किया गया है जिनमें से 4 वाहनों को जब्त किया गया है जबकि शेष वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। VIDEO