दो बच्चों का अपहरण लाइव, सतना का मामला

kidnapping live

सतना। दो बच्चों के अपहरण का बड़ा मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जहां दिनदहाड़े कट्टे की दम पर दो स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया गया और लोग देखते रह गए। VIDEO

दरअसल मामल सतना जिले के चित्रकूट का है जहाँ दो सगे जुड़वा भाइयो को कट्टे की नोक पर बदमाशों ने स्कूल बस को रुकवाकर और फिर दोनों भाईयों का अपहरण कर ले गए। यह पूरी वारदात बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वही सतना पुलिस ने अपहरण कर्ताओ के चंगुल से बच्चो की जल्द झुड़ाने की बात कही है।

बता दें कि दोनो बच्चे एसपीएस स्कूल में एक ही क्लास मे पढ़ते है जो कि रोजाना की तरह दोपहर 12 बजे बाकी बच्चो के साथ बस में बैठकर स्कूल ही जा रहे थे तभी अचानक बस रुकी और उसमें हथियान लहराते हुए दो नकाबपोश बदमाश बस में चढ़े और दो बच्चों को अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना लगते ही नायगांव थाना पुलिस ने चैतरफा नाके बंदी कर अपहरणकर्ताओ की पड़ताल में जुट गई है।