अमरकंटक में नर्मदा जयंती धूमधाम से मनाई गई

Amarkantak

अनूपपुर। विश्व प्रसिद्ध मां नर्मदा का उद्गम स्थल अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा जयंती धूमधाम से मनाई गई जहां दिन भर भजन कीर्तन, हवनपूजन तथा भंडारा आयोजन चलता रहा। वहीं बड़ीसंख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। विदेशी पर्यटक भी इस मनोरम दृश्य का आनंद उठाने के लिए अमरकंटक पहुंचे।