बुदनी में मां नर्मदा महोत्सव का शुभारंभ

Narmada Mahotsav

बुदनी। सीहोर जिले के बुदनी में मां नर्मदा घाट पर भक्तों ने विधि विधान के सथ पूजनपाठ कर मां नर्मदा की आराधना की जिसके साथ ही नर्मदा महोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। बता दें कि मॉ नर्मदा की महा आरती और जगह जगह भंडारे प्रसादी वितरण भी किया गया। वहीं देर रात दीप दान और देवी जागरण के साथ ही धार्मिक आयोजिन करने की जानकारी दी गईं।