नेपानगर की मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Nepanagar Police

नेपानगर। एक मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले चोर को बुरहानपुर की नेपनागर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल नेपानगर के मातापुर बाजार की मोबाईल दुकान से चोरी हुई थी जिसको अंजाम देने वाले सुखलाल निवासी गिट्टी खदान को गिरफ्तार किया गया। हालांकि आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद हुए है जबकि पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।