देपालपुर विधानसभा दौरे पर रहे विधायक विशाल पटेल

Depalpur MLA Vishal Patel

देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर विधायक विशाल पटेल विधानसभा दौरे पर रहे जहां इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं दूसरी ओर ग्राम एकतासा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधायक शामिल हुए। जहां कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्जवलित कर की गई। इस दौरान ग्रामीणों विधायक विशाल पटेल को साफा पहनाकर तथा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।