धार। भारत द्वारा पाकिस्तानी सीमा में किए गए हमले की खबर सुबह सुबह देश भर में फैलने के बाद लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
जहां एक और पार्टियों के जनप्रतिनिधियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है तो वहीं आमजन भी सड़कों पर उतरक आतिशबाजी करते और मिठाईयां बांटते दिख रहे हैं।
मध्य प्रदेश के धार में भी लोगों ने भारत के बहादुर सैनिकों द्वारा किए गए हमले के बाद खुशी जाहिर की जिसके बाद पूरा क्षेत्र भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने क्षेत्र में रैली भी निकाली।
