Rewa Rajkot Express

बुरहानपुर में अब रीवा राजकोट ट्रेन का होगा स्टाॅपेज

बुरहानपुर। बुरहानपुर में रीवा राजकोट ट्रेन के स्टॉपेज को स्वीकृती प्रदान की गई है जिसके बाद बुरहानपुर वासियों ने खुशी जाहिर की। दरअसल बुरहानपुर में स्वामि नारायण संप्रदाय के 3 हजार से अधिक परिवार निवासरत हैं जो कि वड़ताल और अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन के स्टॉपेज की मांग कर रहे थे।

ट्रेन को बुरहानपुर स्टेशन से सांसद नंदकुमार चैहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इससे पहले ट्रेन ड्रायवर का शाॅल श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया गया।

Back To Top