भाजपा कांग्रेस के विवाद में अटका ऑडिटोरियम का लोकार्पण, पुलिस ने लगाया ताला, धारा 144 लागू

Rampur Auditorium

बुरहानपुर। भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद के चलते एक ऑडिटोरियम का लोकार्पण अटक गया है। दरअसल मामला बुरहानपुर जिले के रामपुर का है जहां दो करोड़ की राशि से बना ऑडिटोरियम विवादों में घिर गया है। जहां एक तरफ महापौर अनिल भोसले सहित भारतीय जनता पार्टी के पार्षद और पदाधिकारी लोकार्पण करने की जिद पर अड़े हैं वहीं कांग्रेस की आपत्ति के बाद अब जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगाकर ऑडिटोरियम के लोकार्पण के कार्य पर फिल्हाल के लिए अटकोना लगाते हुए ऑडिटोरियम के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया है।