अनूपपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना, कार चालक की मौत व चार घायल

Car Accident in Anuppur

अनूपपुर। जिले के पिपरिया दूधमनिया मार्ग पर रात्रि के समय एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतक के परिजन ने बताया कि कार में सवार लोग शादी में शामिल होने के लिए ग्राम कासा जा रहे थे। वहीं दूध मनिया और कांसा के बीच यह हादसे हुआ जिसमें कार चालक रजनीश पटेल की मृत्यु हो गई जबकि घायल हुए लोगों को अनूपपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया।