Bhind Vyapar Mela

भिंड व्यापार मेले का अटका उद्घाटन

भिंड। जिले में 1 मार्च से शुरू होने वाला मेला 15 मार्च तक प्रारंभ नहीं हो पाया। बता दें कि इस मेले का उद्घाटन पहले 1 मार्च को निश्चित किया गया था, फिर उद्घाटन की दिनांत 7 मार्च हुई लेकिन फिर चुनाव आचार संहित लगने के बाद मेले का उद्घाटन अटक गया।

मेले में व्यापार करने आए झूला संचालकों का कहना है कि उन्हें अभी तक यह नहीं बताया गया कि मेले के उद्घाटन किस तारीख को करना है। वहीं दिनांक निश्चित ना होने के कारण झूला संचालकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Back To Top