उम्मीद शिक्षण संस्था के बच्चों ने किया विदिशा का नाम रोशन

Umeed Shikshan Sanstha Vidisha

विदिशा। उम्मीद शिक्षण संस्था के बच्चों ने उज्जैन में विदिशा का नाम रोशन किया है। जानकारी के मुताबिक उज्जैन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मनो विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विदिशा उम्मीद शिक्षण संस्था के 15 बच्चे भी शामिल हुए।

CoPowered By – Springfield World School – Admissions Open | Call : 07592-297070

बताया गया कि प्रतियोगिता के दौरान उम्मीद शिक्षण संस्था केबच्चों ने 20 स्वर्ण पद क, 7 रजत पदक तथा 6 कांस्य पदक हासिल किए है। वहीं दूसरी ओर उम्मीद शिक्षण संस्था को भी एक ट्राफी देकर नवाजा गया है। जानकारीदी गई कि उज्जैन में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प हले दिन खेलकूद प्रतियोगित हुई, दूसरे दिन सांस्कृतिक गतिविधियां तथा तीसरे दिन क्लोजिंग सेरेमनी तथा पुरस्कार वितरित किए गए।