विदिशा के जिला कोषालय कार्यालय में 10 रूपये के प्रतिलिपि के टिकटों की कमी देखने को मिली। बताया गया कि डिमांड की तुलना में हमेशा कम टिकट ही नोडल डिपो भोपाल से दिये जाते है। अधिकारी का कहना है कि भोपाल से लगभग दो संभागों में यह टिकट बांटे जाते हैं और जब भी कोषालय के टिकट खत्म होते है तो आॅनलाईन डिमांड करने के बाद टिकट आते हैं लेकिन जितनी डिमांड की जाती है हरदम उससे कम टिकट ही पहुंचते है। यदि बात करें 5 रूपये के टिकटों की तो वह भी कार्यालय में उपलब्ध नहीं होते हैं जिसके कारण 10 की जगह 20 रूपये के टिकट मजबूरन लगवाये जाते हैं।
Related Posts
कुरवाई में पत्रकार कल्याण परिषद का गठन
विदिशा। जिले के कुरवाई स्थित भोरसा रेस्ट हाऊस पर पत्रकार कल्याण परिषद इकाई का गठन हुआ जिस दौरान असद नावेद…
सेंट मेरी स्कूल का 10वीं परिणाम रहा शत प्रतिशत
विदिशा। CBSE 10 क्लास का रिजल्ट घोषित हो चुका है जिसमें विदिशा सेंट मेरी स्कूल के स्टूडेंट्स का रिजल्ट भी…
सिरोंज शिक्षण संस्थान संघ समिति ने सौंपा ज्ञापन
सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में अशासकीय स्कूलों व शिक्षण संस्थान संघ समिति द्वारा सिरोजं एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा…
