नोएडा में मेट्रो के सामने कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Noida Sector 16 Metro Station

नोएडा। नोएडा सेक्टर 16 के मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने मेट्रो रेल के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या की है। बता दें कि यह मामला थाना क्षेत्र 20 का है जिसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

https://youtu.be/d5lGhtfcApg

गौतमबुद्धनगर एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक आत्महत्या की वज पारिवारिक विवाद होसकता है। वहीं महिला ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या की है। फिल्हाल जानकारियां जुटाई जा रही है जिसके तहत कार्यवाही की जाएगी।

कैलाश अस्पताल की डाॅ सारिका के मुताबिक दोपहर 12 बजे के आस पास महिला को अस्पताल लाया गया जिनकी मृत्यु हो चुकी है। डाॅक्टर ने बताया कि मृतक का नाम शीतल श्रीवास्तव है जिनकी आयु लगभग 29 वर्ष बताई गई।