पुलिस मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश घायल, पिस्टल बरामद

Noida Police Encounter

नोएडा। वाहन चैकिंग के दौरान जब एक बाइक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों द्वारा पुलिस पर ही फायरिंग कर दी गई।

गौतमबुद्ध नगरSSP वैभव कृष्ण ने बताया कि थाना फेस 3 क्षेत्र में इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया गया कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे जिनमें से एक इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेंड के दौरान गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो साथ फरार हो गए हैं।

घायल बदमाश पर लगभग 25 मुकदमे दर्ज है जिसके कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।