पत्नी ने पहले खाना खाया तो पति ने गोली मारकर की आत्महत्या

Man Suicide

देवरी। पति पत्नी के बीच हई छोटी से बात पर बहस के बाद पति ने खुद को कट्टे से गोलीमारकर आत्महत्या कर ली। दरअसल मामला सागर जिले के गौरझामर थाना अंतर्गत नयापुरा मोहल्ला का है जहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गौरझामर थाना पुलिस ने बताया मृतक की पत्नी द्वारा उससे पहले भोजन कर लेने की छोटी से बात पर पति संदीप द्वारा कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है।