ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर-एसपी ने किया मतदाताओं को जागरूक

Gwalior DM Anurag Chaudhary

ग्वालियर। रेलवे स्टेशन पर कलेक्टर अनुराग चौधरी और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन द्वारा दिल्ली से आ रही कर्नाटका एक्सप्रेस के यात्रियों से मिलकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

दरअसल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला अधकारियों द्वारा यह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं जागरूकता के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बता दें कि ग्वालियर में लोकसभा चुनाव के लिए 12 मई मतदान होना है। वहीं दूसरी ओर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा रेलवे स्टेशन के चिल्ड्रन हेल्पलाइन का भी निरीक्षण किया गया।