Congress Candidate Pramila Singh

शहडोल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह ने अनूपपुर में भरा नामांकन

अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। बता दें कि अपने समर्थकों के साथ अनूपपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रत्याशी प्रमिला सिंह ने अपना नामांकन सौंपा। वहीं दूसरी ओर कम्युनिस्ट पार्टी से केशकली बाई, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मन्ना सिंह द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।

जबकि भाजपा से ज्ञान सिंह तथा राष्ट्रीय अपना दल से गंगा सिंह ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया है लेकिन अभी नामांकन दाखिल नहीं किया। भाजपा से ज्ञान सिंह भी टिकट मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन भाजपा आलांकमान ने हिमाद्री सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है जो कि आगामी दिनों में अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

Back To Top