रमेश पोखरियाल के वाहन काफिले में बजे हूटर, आचार संहिता का उल्लंघन

Haridwar Ramesh Pokhriyal

रूड़की। उत्तरखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक बीति रात अपने काफिले के साथ हरिद्वार जिले के पनियाला गाँव पहुंचे जहां इस दौरान आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है।

दरअसल काफिले में शामिल वाहनों में लगे हूटर का उपयोग करते हुए काफिला आगे बढ़ा। जिसके बाद ग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रत्याशी ने बैठक ली। वहीं जब नियम उल्लंघन मामले में भाजपा प्रत्याशी से मीडिया ने सवाल किए तो वह कैमरे के सामने से बचते नज़र आए।