अनूपपुर पहुंचे कमलनाथ, प्रत्याशी प्रमिला सिंह के समर्थन में की जनसभा

Congress Candidate Pramila Singh

अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमिला सिंह के समर्थन में मध्यप्रदे श मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि अनपूपपुर के मानपुर मैदान पहुंचे सीएम कमलनाथ ने अनूपपुर जिले के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कसने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान जिले के विधायकों सहित पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्सावर्धन करते हुए  सीएम कमलनाथ बोले कि यदि कांग्रेस के हर एक बूथ कार्यकर्ता ने कमर ठान ली तो हमारा झंडा देश की संसद में लहराएगा।