छतरपुर में 7 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhatarpur Police

छतरपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने 7 पेटी अवैध शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरवेंद्र दांगी ने बताया कि नगर के गायत्री मंदिर के पास अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों से 7 पेटी शराब जब्त की है।