भाई की हत्या के बाद थाना पहुंचकर किया सरेंडर

Seoni Murder Case

सिवनी। जमीनी विवाद के दौरान बड़े भाई की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद थाना पहुंचकर सरेंडर किया है। दरअसल मामला सिवनी जिले के केवलारी अतंर्गत उगली थाना का है जहां ग्राम कनारी में मृतक प्रसाद सांडिल्य का छोटे भाई श्रवण के साथ जमीनी विवाद चल रहा था।

मृतक पुत्र ने बताया कि बीते दिनों भी दोनों भाईयों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी श्रवण ने अपने भाई प्रसाद को कुलहाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी श्रवण ने उगली थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।