Udaipur Vidisha

ग्राम उदयपुर में निकला श्रीराम महोत्सव चल समारोह

गंजबासौदा। विदिशा जिले के गंजबासौदा अतंर्गत ग्राम उदयपुर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा राम महोत्सव चल समारोह निकाला गया जो कि खजयाई माता मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। चल समारोह में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी तथा हनुमान जी की आकर्षक झांकीयां सजाई गई वहीं युवाजन डीजे की धुन पर जमकर थिरकते नज़र आए। जुलूस में अखाड़े के पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन भी किया।

बता दें कि चल समारोह में विहिप क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी, प्रांत सह गोरक्षा प्रमुख नीलेश अग्रवाल, सुरेंद्र राजपूत, अभिषेक शर्मा, अखाड़ा प्रमुख अन्नू यादव, दिलीप देसाई, रविन्द्र ठाकुर, लालचंद कुशवाह, अतुल ठाकुर, भजन प्रजापति, सत्यम दुबे बावली, सचिन समैया, संजू कुशवाह, लक्ष्मी नारायण चैरसिया, रवि रघुवंशी,डालचंद पाल, सुंदर जाट,सौरभ द्विवेदी, प्रदीप शर्मा आदी प्रमुख कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back To Top