कमल मरावी के समर्थन में सीएम कमलनाथ ने की जनसभा

Kamal maravi Congress

डिंडौरी। जिले के बजाग पहुंचे सीएम कमलनाथ ने मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमल मरावी के सामर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम कमलनाथ ने प्रदेश में 15 साल रही शिवराज सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा तथा कांग्रेस पार्टी सिद्धान्तों और नीतियों के साथ चलने की बात कही। किसान कर्ज माफी के वादे के तहत सीएम कमलनाथ बोले कि 100 दिन में 22 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। वहीं भाजपा सरकार के दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात पर भी सीएम कमलनाथ ने धोखाबता या तथा युवाओं से सच्चाई का साथ देने की बात कही।