कंचनपुर में समय पर नहीं खुलता स्कूल, शिक्षिका बोलीं कम आते हैं बच्चे

Kanchanpur Satna

कोठी। सतना जिले के सोहावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कंचनपुर के माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय में कुल 6 शिक्षक शिक्षिका पदस्थ हैं जिनकी समय से नहीं आने की चर्चा काफी जोरों पर है। वहीं टीचर्स के समय पर नहीं आने के साथ ही समय पर स्कूल भी नहीं खुलता है। बता दें कि सुबह लगभग 8 बजे एक शिक्षिका ही मौके पर पहुंचकर स्कूल के आॅफिस का ताला खोलती दिखीं। शिक्षिका ने बताया कि वह सतना से आती है और गर्मियों के कारण बच्चे भी स्कूल कम आते हैं।