Firing in Gwalior

ग्वालियर में दिनदहाड़े फायरिंग हुई, दो व्यक्ति घायल

ग्वालियर। ग्वालियर के बिरला नगर में दिनदहाड़े फायरिंग होने से सनसनी फैल गई जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए हैं। सीएससी रवि भदौरिया के मुताबिक बिरला नगर में नंदी तोमर और अमित पंडा को गोली मारकर घायल किया गया है जिसके बाद उन्हे तत्काल सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक जयवीर भदौरिया और मानसिंह शिकरवार नामक दो आरोपियों के नाम सामने आए है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है।

Back To Top