सागर। एमपीईबी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 50 हजार रूपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी विनय गुप्ता, मकरोनिया MPEB में कार्यपालन अभियंता (AE) है जिसने शिवहरी पांडेय नामक व्यक्ति से 10 ला ख रूपयों के बिल पेमेंट के एवज में 5 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी।
सागर लोकायुक्त अधीक्षक, रामेश्वर यादव के मुताबिक पकड़ा गया एई विनय गुप्ता लगभग 10 साल से कार्यालय में पदस्थ है जिसका मकान सागर में हैं बताया गया कि आरोपी के अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा गया है तथा जाचं की जारी है।
