विदिशा। सनराइजर्स राजीव मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के ममत्व जैन ने एमपीबोर्ड 12वीं की परीक्षा में 92.6 परसेंट अंक प्राप्त कर विदिशा शहर में पहला तथा विदिशा जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल प्रिंसिपल विश्वनाथ प्रताप सिंह तथा डायरेक्टर डाॅ संजीवांनद श्रीवास्तव ने 12वीं कक्षा में सफल होने पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं हैं। जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा में लगभग 80 प्रतिशत बच्चे फस्र्ट डिवीजन में पास हुए है।
