बंद खदान से कोयला निकालते समय व्यक्ति दबा, हुई मौत

Coal Mine Collapse

अनूपपुर। जिले के ग्राम हरद की एक बंद खदान से अवैध कोयला खोदते हुए अजय सोनी नामक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। कोतमा पुलिस एसडीओपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद भालूमाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मलवे से शव को निकाला गया जिसकी पहचान अजय सोनी के रूप में हुई। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर, शव को परिजनों को सौंप दिया है।