Avaidh Utkhanan Vidisha

कुरवाई के रूसिया घाट पर हो रहा अवैध उत्खनन

कुरवाई। विदिशा जिले के कुरवाई में अवैध उत्खनन रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जानकारी मिली है कि रूसिया घाट पर पनडुब्बी डालकर बेतवा को छन्नी छन्नी किया जा रहा है। जब मौके पर ट्राली में रेत भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक से राॅयल्टी मांगी गई तो चालक द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। बता दें कि जिले में निरंतर अवैध उत्खनन बढ़ते जा रहे है जिस पर प्रशासन भी रोक लगाने में असक्षम साबित हो रहा है। हालांकि अब देखना होगा कि संबंधित विभागीय अधिकारी को सूचना मिलने के बाद इस पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Back To Top