बघोली के खेत में खून से लथपथ मिला महिला का शव

Women Dead Body

बालाघाट। बालाघाट के लालबर्रा थानांतर्गत ग्राम बघोली में महिला का रक्तरंजीश शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। लालबर्रा थाना प्रभारी, विजय विश्वकर्मा ने बताया कि बघोली में एक महिला का शव मिला है जिसकी पहचान गीता बाई के रूप में हुई है। बताया गया कि सर पर चोट होने से हत्या की आशंका जताई गई है। हालांकि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।