सिरोंज में पलटा LPG गैस से भरा टैंकर

LPG Gas Tanker Accident

सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एलपीजी गैसे से भरा टैंकर पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह टैंकर आरोन से जबलपुर की ओर जा रहा था जहां सिरोंज स्थित देवपुर घाटी पर यह टैंकर पलट गया।

मुगलसराय थाना प्रभारी के मुताबिक सुबह 10 बजे की यह घटना है जहां टैंकर के नीचे दबने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। बताया गया कि दो मृतक दीपक और राजेश थाना आरोन के निवासी है तथा एक मृतक जीतेंद्र पचोर का निवासी था।