Remains of Wildlife

घर में दबिश के दौरान मिले वन्य जीव के अवशेष

देवरी। सागर जिले के गोपालगंज अंतर्गत रिमझिरिया स्थित प्रिंस लोधी के मकान में दबिश देकर टाइगर स्ट्राइक फोर्स तथा गोपालगंज पुलिस ने वन प्राणी के अवशेषों की बरामदगी की है वहीं दूसरी ओर टीम ने मौके से लगभग 750 ग्राम गांजा भी जब्त किया है।

टाइगर स्ट्राइक फोर्स प्रभारी, श्रद्धा कोरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रमझिरिया के एक मकान में दबिश दी गई जहां मौके से वन्य प्राणी के 6 सिंह,जबड़ा तथा खाल बरामद की गई। हालांकि आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है जिसने कुछ लोगों का नाम भी बताया है जिनकी तलाश की जा रही है।

Back To Top