रतलाम में हुई झमाझम बारिश, इलाकों में बनीं वाॅटर लाॅगिंग की स्थित

Ratlam Monsoon

रतलाम। 26 जून की देर शाम रतलाम में मानसून ने जोरदार दस्तक दी जिसके बाद हुई झमाझम बारिश का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। शहर के दोबत्ती और न्यूरोड इलाकों में वाॅटर लाॅगिंग की स्थित बनी जिससे वाहन का आवागमन प्रभावित हुआ जबकि कई घरों और दुकानों में भी पानी भराया।

शहर में दोपहर से ही बारिश के आसार थे जहां दिन में तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे तो शाम के समय लगभग दो घंटो तक बारिश हुई।