ग्राम के पास मिला जीवित नवजात शिशु

Baby Found Alive

धार। जिले के सरदारपुर अंतर्गत ग्राम घटोदा के नदीक एक नवजात शिशु मिला है जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल 100 डायल को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो नवजात शिशु जीवित था जिसे तत्काल 100 डायल की मदद् से जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक शिशु लगभग दो से चार दिन का होना बताया जा रहा है। हालांकि धार के भोज जिला अस्पताल मे शिशु का उपचार जारी है।