मंत्री प्रदीप जायसवाल पहुंचे अनूपपुर, कार्यक्रमों में हुए शामिल

Minister Pradeep Jaiswal

अनूपपुर। कमलनाथ सरकार में मंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री प्रदीप जायसवाल ने जिले के दौरे के दौरान विभिनन कार्यक्रमों में शिरकत की। बता दें कि मंत्री ने जिला योजना समिति की बैठक ली जिसके बाद कोतमा विधानसभा के ग्राम जमुड़ी से खोड़री मार्ग तक स्वीकृत केवई रिवर ब्रिज का लोकार्पण मंत्री द्वारा किया गया जहां इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में नया सवेरा योजना के तहत दो व्यक्तियों को दो दो लाख रूपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। दूसरी ओर जैतहरी के ग्राम बैरीबांध में संचालित माध्यमिक शाला में दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ ग्रामसभा के आयोजन में भी मंत्री शामिल हुए।