Indira Gandhi Seoni

सिवनी में इंदिरा गांधी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

सिवनी। सिवनी के इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे द्वारा इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वं विमला वर्मा जी की इच्छा थी कि वे जिला चिकित्सालय में इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित करे, और फिर अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद सबसे पहले शासन स्तर पर इस प्रतिमा को लगाए जाने की स्वीकृति हुई और अंततः प्रभारी मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के हाथों समारोह पूर्वक इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।

Back To Top