Vidisha Weather

बमोरी में मार्ग डायवर्ट करने पर रहवासी क्षेत्र में भराया पानी

कुरवाई। विदिशा जिले के कुरवाई में सड़क निर्माण कम्पनी की लापरवाही के चलतेग्रामीणों के घ रों में पानी घुसने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई जिसके कारण घारों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।

दरअसल कुरवाई से मुंगावली तक हाईवे का निर्माण किया जा रहा है जिसके कारण ग्राम बमोरी की पुलिया पर कार्य के दौरान मार्ग को डायवर्ट कर दिया गया जिसके बाद हुई बारिश से पानी रहवासी क्षेत्र की ओर चला गया। वहीं जब जलभराव की स्थिति बनी तो ठेकेदार द्वारा मौके पर जेसीबी की मद्द से पानी को निकलवाने का कार्य कराया गया। हालांकि पानी लगभग 25 घरों में घुसने की जानकारी मिली है जिसके कारण इलाके के लोगों को सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाया गया।

Back To Top