हज के लिए रवाना सबसे छोटी उम्र का बच्चा

Haj Yatra

चांचौड़ा। हज यात्रा के लिए मध्य प्रदेश के गुना जिले से अब तक सबसे कम उम्र का बच्चा यात्रा के लिए रवाना हुआ। दरअसल जिले के चाचौड़ा चंपावती नगरी के लखेरा मोहल्ले में रहने वाला उजैर अली अभी तक कि हज यात्रा में सबसे छोटी उम्र का बच्चा है जो कि अपने पिता नासिर अली तथा माता कमरून निशा के साथ हज यात्रा के लिए रवाना हुआ। वहीं परिवार को छोड़ने के लिए समाज के नगरवासी पहुंचे।