46 किलो से अधिक तांबा के तार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तरी

Pali Police Umaria

उमरिया। जिले की पाली थाना पुलिस ने तांबे के तार चोर करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी शिवचरण तथा जगदीश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 46 किलो 500 ग्राम तांबा का तार बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 93 हजार रूपए आंकी गई। बताया गया कि यह तार दोनों युवक कहा से लाए है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।